Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में गुंडों, अपराधियों और माफियाओं का राज : दिलीप

भाजपा नेता ने दावा किया कि जब तक मौजूदा सरकार सत्ता में रहेगी, तब तक राज्य में हालात सुधरने की कोई संभावना नहीं है

02 Feb 2026

पश्चिम बंगाल में गुंडों, अपराधियों और माफियाओं का राज : दिलीप

कोलकाता। कोलकाता के गोलपार्क इलाके में हुई हिंसा की घटना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में गुंडे, अपराधी और माफिया खुलेआम राज कर रहे हैं।
रविवार रात रवींद्र सरोवर थाना क्षेत्र के गोलपार्क स्थित कांकुलिया रोड पर असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान गोली चलने की खबर सामने आई है। बमबाजी के आरोप भी लगे हैं। इतना ही नहीं, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने की भी शिकायत दर्ज हुई है।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने सोमवार सुबह कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में गुंडा राज कायम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों के साथ मिली हुई है और सरकार का हालात पर कोई नियंत्रण नहीं है।
दिलीप घोष ने कहा कि जमीन को लेकर आपसी लड़ाइयों में आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। घर तोड़े जा रहे हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ से पूरी व्यवस्था निकल चुकी है।
भाजपा नेता ने दावा किया कि जब तक मौजूदा सरकार सत्ता में रहेगी, तब तक राज्य में हालात सुधरने की कोई संभावना नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में गुंडों, अपराधियों और माफियाओं का राज : दिलीप
भाजपा नेता ने दावा किया कि जब तक मौजूदा सरकार सत्ता में रहेगी, तब तक राज्य में हालात सुधरने की कोई संभावना नहीं है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News